Kanpur: जलभराव की समस्या से जनता परेशान...जलकल दफ्तर का किया घेराव, लोग बोले- गंदगी जमा होने से बीमारियों का बना रहता खतरा

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में गंदगी से परेशान होकर लोगों ने जलकल दफ्तर का घेराव किया

कानपुर, अमृत विचार। सीवर भराव की समस्या से परेशान बाबूपुरवा स्थित काॅलोनियों के लोगों ने जलकल जोन 3 ऑफिस का घेराव किया। क्षेत्रीय पार्षद पति के साथ मौके पर पहुंचे लोगों की अधिकारियों से बहस हो गई। जनता ने कहा कि साफ-सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह गंदगी जमा होने से बीमारियों का खतरा बना रहता है। घरों के अंदर और सड़कों पर सीवर भरा रहता है। कई शिकायतों के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुये।

कॉलोनी में रहने वाले आरपी सिंह ने बताया की बाबूपुरवा में 360 से लेकर 362 ब्लाक तक पूरी सीवर लाइन चोक है, जिसके कारण सीवर का गंदा पानी घरों में घुस जाता है। अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 1 महीने से यह समस्या बनी हुई है, कई लोगों ने शिकायती पत्र जलकल को दिया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। 

आनंदेश्वर डेरी एंड स्वीट्स हाउस के बाहर सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। प्रोपराइटर नवीन गुप्ता ने बताया गंदगी की वजह से कस्टमर दुकान पर नहीं आते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने वार्ड 80 के पार्षद पति को साथ लेकर बाबा कुटी स्थित जोन तीन के जलकल विभाग ऑफिस के बाहर सुबह से प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- Kanpur प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भेजे गए जेल: भूमि कब्जाने में कई लोग शामिल, सात ठिकानों पर छापेमारी, SIT का किया जा सकता गठन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स