जौनपुर: दोनों पैरों से लाचार युवक के लिए धरती के भगवान बने डॉक्टर मो. सालेह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोटल हिप रिप्लेसमेंट से मरीज़ हुआ स्वस्थ

शाहगंज (जौनपुर), अमृत विचार। जब किसी इंसान को कोई बीमारी जकड़ लेती है और वह हर जतन करके भी बीमारी को दूर भगाने में कामयाब न हो तो ऐसे में इंसान निराश और हताश हो जाता है। इस दौरान जीवन बोझ और भारी लगने लगता है। हालांकि, जब वहीं समस्या को ठीक करने का कोई किरण नज़र आती है तो फिर एक आशा और उम्मीद जगती है। कुछ ऐसा ही देखने और सुनने को मिला नगर के एक डॉक्टर के यहां जहां एक मरीज़ एक गम्भीर बीमारी से वर्षो से त्रस्त था और यहां आकर पूरी तरह स्वस्थ हो गया।

जानकारी के अनुसार अम्बेडकरनगर जनपद के ग्राम हंसवर निवासी 34 वर्षीय सईद अहमद Ankylosing Spondolylitis बीमारी से ग्रसित था। सईद अहमद ने दिल्ली, मुम्बई लखनऊ सहित कई शहरों में उपचार कराया,लेकिन ठीक न हो सका। थक हार कर वह भगवान भरोसे बैठ गया। फिर एक दिन किसी परिचित ने बताया की शाहगंज नगर में मेड लाइन हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सालेह को दिखाओ। सईद अहमद उम्मीद लिए उक्त डॉक्टर के यहां पहुंचा सब कुछ बताने के बाद आवश्यक परीक्षण के बाद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। इलाज शुरू करने बाद डॉक्टर सालेह ने एक-एक करने दोनों कूल्हों का सफल ऑपरेशन किया जिसके कुछ ही दिन बाद सईद अहमद अब चलने फिरने लगा। अब सईद अहमद डॉक्टर सालेह को धरती का भगवान मानने लगा।

इस सम्बंध में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सालेह ने बताया कि मरीज कई वर्षों से दोनों पैरों से बहुत लाचार हो चुका था। यहां तक की दिनचर्या के कार्यों को भी करने में काफी कठिनाई होती थी। जब मरीज यहां आया तो जांच आदि करके उसके दोनों कूल्हों टोटल हिप रिप्लेसमेंट किया गया, जिससे अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

ये भी पढ़ें- जौनपुर: छेड़खानी का विरोध करने पर दो समुदायों के बीच मारपीट, 2 लोग गंभीर रूप से घायल 

संबंधित समाचार