अमरोहा : RSS प्रमुख मोहन भागवत 134 कन्याओं के उपनयन कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा-देश और धर्म अलग नहीं हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। गांव चोटीपुरा स्थित श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश और धर्म अलग नहीं हैं। जब से दुनिया बनी है, तब से सनातन धर्म  है। धर्म का लक्ष्य सत्य को पाना है। धर्म प्राण ही हमारा देश है। इस दौरान छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने रोचक अंदाज में जवाब दिया।
  
रजबपुर क्षेत्र के चोटीपुरा स्थित महाविद्यालय में मुख्य अतिथि संघ के प्रमुख मोहन भागवत कन्याओं के उपनयन संस्कार समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। संघ प्रमुख ने संस्कार समारोह में हुए यज्ञ में आहुति दी। यहां उन्होंने कहा कि संघ के विस्तार में महिलाओं की अहम भूमिका है। पुरुषों को बड़ा बनाने वाली महिलाएं हैं। राष्ट्रीय सेविका समिति के तहत महिलाएं संघ के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने एक छात्रा के सवाल पर कहा कि देश और धर्म अलग नहीं हैं।  धर्म के आधार पर अनेक रास्ते बनते हैं। धर्म का लक्ष्य सत्य को पाना है। 
   
इस दौरान महाविद्यालय की सभ्यता से खुश हुए संघ प्रमुख ने कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने वालों को यहां आकर व्यवस्थाएं देखनी चाहिए। यहां की शिक्षा अन्य जगहों पर दी जा रही शिक्षा से काफी अलग है। केंद्रीय संस्कृत महाविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने गुरुकुल की छात्रओं की प्रशंसा की। महाविद्यालय की आचार्य डॉ. सुमेधा ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। कन्याओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। 

ये भी पढे़ं : Paris Olympics 2024 : मनु भाकर ने रच द‍िया इत‍िहास, सरबजोत के साथ जीता दूसरा मेडल...एक ही ओलंप‍िक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय

संबंधित समाचार