केरल में भूस्खलन की आपदा, दो दिन का शोक घोषित-आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

तिरुवनंतपुरम। केरल सरकार ने राज्य में विनाशकारी भूस्खलन को देखते हुए दो दिन का शोक घोषित किया है। मुख्य सचिव डॉ. वेणु वी ने एक वक्तव्य में कहा कि वायनाड जिले के चूरलमाला में प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर राज्य सरकार ने 30 और 31 जुलाई को शोक की घोषणा की है। शोक की अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकार की ओर से पूर्व निर्धारित सार्वजनिक समारोह स्थगित कर दिये जायेंगे। वायनाड जिले के वेल्लारीमाला गांव में मंगलवार सुबह दो बड़े भूस्खलन की घटना में लगभग 70 लोगों की मौत हो गई है। 

केरल के वायनाड जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह-सुबह कई जगहों पर हुई भूस्खलन हुआ हैं। जिसमें सैकड़ों लोगों के दबे होने की आशंका हैं। अधिकारियों के मुताबिक, भूस्खलन से मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टमाला और नूलपुझा गांव प्रभावित हुए हैं। प्रधान मंत्री ने हादसे को लेकर दुख जताते हुए अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मृतक के निकटतम परिजन के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 मुआवजा देना का ऐलान किया है। 

वायनाड की जिलाधिकारी मेघाश्री डी आर ने बताया कि प्रभावित इलाकों में आपदा राहत कार्य चल रहा है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पुलिस तथा वन, दमकल विभाग, राजस्व एवं स्थानीय स्वशासित विभाग बचाव अभियान संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश की वजह से रात में करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ। मुंडक्कई में बचाव अभियान चल ही रहा था, तभी सुबह 4 बजे के आसपास चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरा भूस्खलन हो गया। स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन का शिकार हो गए। 

ये भी पढ़ें -यूपी विधानसभा में लव जिहाद पर बिल पास, उम्रकैद तक की होगी सजा

 

संबंधित समाचार