बलिया: बच्ची से बलात्कार के आरोप में 12 वर्षीय लड़के पर मुकदमा, पुलिस ने हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है। बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान ने बुधवार को बताया कि हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 29 जुलाई की शाम छह वर्षीय एक बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर बलात्कार किया। उस्मान के अनुसार, इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मंगलवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। 

उन्होंने बताया कि आरोपी लड़के को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। उस्मान के मुताबिक, बच्ची के साथ खेलने के दौरान आरोपी लड़का उसे अपने घर में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ में बिजली कनेक्शन काटने गई टीम पर हमला, जमकर दी गालियां-देखें वीडियो

संबंधित समाचार