Lakhimpur Kheri News: रजबहा माइनर पटरी किनारे बाघ देख भागे किसान...ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, मितौली, अमृत विचार। मोहम्मदी रेंज के आंवला वीट व मैगलगंज के कस्ता वीट के गांव झाला में किसान के खेत व रजबहा मानर के दोनों पटरी के निकट बाघ देखे जाने से किसानों में हड़कंप मच गया। 

गांव झाला निवासी शेलेन्द्र कुमार अपनी बाइक से सोमवार शाम रजबहा माइनर की उत्तरी पटरी से घर जा रहे थे। अचानक नहर पटरी पर बाघ देख वह घबरा गए। वह शोर मचाते हुए गांव की तरफ भागे। सुबह झाला निवासी कमलेश कुमार खेत देखने गए थे। खेत पहुंचने पर सामने बाघ देख उसके होश उड़ गए। 

वह खेत में खड़े पेड़ पर चढ़ गए। कमलेश ने मोबाइल से ग्रामीणों को सुचना दी। मौके पर पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए कमलेश को पेड़ से उतारा कर घर ले गए। ग्रामीणों ने आंवला वन विभाग व कस्ता वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आंवला व कस्ता वन विभाग के वाचरों को ग्रामीणों ने पगचिह्न दिखाएं।

ये भी पढ़ें- Kanpur: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के गुर्गे गैंगस्टर शौकत अली का 1.36 करोड़ का पेंट हाउस कुर्क...पुलिस ने मुनादी कराकर की कार्रवाई

संबंधित समाचार