बाराबंकी: सीनियर की रैगिंग से परेशान होकर नर्सिंग छात्रा ने किया था सुसाइड, मां ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को देकर किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कॉलेज प्रशासन ने नहीं दिया था ध्यान

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी में एक नर्सिंग की एक छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला था। जिसमें अब परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीनियर की रैगिंग से परेशान होकर ही उनकी लड़की ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। आत्महत्या करने से पहले उसने प्राचार्य और विभागाध्यक्ष से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन सभी ने उसकी शिकायत को अनसुना कर दिया। वहीं मृतक छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक सीनियर छात्रा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

-पूरा मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से जुड़ा है। जहां बीते शनिवार को हॉस्टल के अंदर कमरे में नर्सिंग की छात्रा सलोनी पुष्कर का शव फंदे पर लटका मिला था। छात्रा बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के रामपुर हुसैन बख्श गांव की निवासी थी। छात्र की मां गोमती देवी ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सलोनी जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। जब वह प्रथम वर्ष में थी तब उसकी रूममेट सीनियर छात्रा वर्षा यादव थी। वह लगातार सलोनी को जाति सूचक शब्द कहते हुए न केवल परेशान करती थी बल्कि उसकी रैगिंग भी करती थी।

उन्होंने सबूत के तौर पर पुलिस को एक काल रिकॉर्डिंग भी दी है। उन्होंने बताया कि मृतका सलोनी ने मौत से पहले भी घर पर फोन करके अपनी परेशानी बताई थी। मां ने बताया कि 26 जुलाई को परेशान सलोनी ने कॉलेज के प्राचार्य और विभागाध्यक्ष से मिलकर अपनी परेशानी भी बताई थी, लेकिन उन्होंने उसकी परेशानी को अनसुना करते यह कहा कि पढ़ाई के दौरान यह सब चलता है।

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि हिंद मेडिकल कॉलेज में मृत मिली छात्रा के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इसमें संदिग्ध पाए जाने वालों का नाम विवेचना में शामिल कर जांच के दायरे में लाया जाएगा। जो भी दोषी होगा, इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-झारखंड के लातेहार में करंट लगने से पांच कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, तीन झुलसे

संबंधित समाचार