Kanpur Nagar Nigam में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित मामले शासन तक पहुंचे...इस वजह से बनने है प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वेबसाइट बदलने की वजह से 18 जून से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना प्रभावित हैं

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर नगर निगम में पिछले 43 दिनों से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्य प्रभावित है। पीड़ित समस्याओं को आईजीआरएस के जरिये शासन तक पहुंचा रहे हैं। शासन ने लंबित प्रकरणों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से समस्याओं पर चर्चा की। 

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कानपुर नगर आयुक्त सुधीर कुमार शामिल हुये। इस दौरान उन्होंने नई वेबसाइट डीसी.सीआरएस.ओआरजी.जीओवी.इन पर आ रही खामियों को बताया और कहा कि प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया कठिन हो गई है। जितने भी कागज हंा उन्हें पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है। 

अगर एक कागज भी नहीं होता तो साइट आगे बढ़ ही नहीं सकती है। नगर निगम जन्म-मृत्यु कार्यालय में दो हजार से अधिक मामले पेंडिंग हैं। शासन ने समस्याओं को दूर करने के लिये लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिये हैं। 

स्कूल में एडमिशन और आधार कार्ड बनाने में समस्या

स्कूलों में छोटी क्लासों में अभी भी एडमिशन हो रहे हैं। लेकिन, कई स्कूल बिना जन्म प्रमाण पत्र के एडमिशन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़वाते हैं। इसकी वजह से कई बच्चों के परिजन परेशान हैं। बच्चों के आधार कार्ड में भी जन्म प्रमाण प्रत्र की अनिवार्यता है। ऐसे में कई आवेदक अपने बच्चों के आधार नहीं बनवा पा रहे हैं। योजनाओं, नौकरी व अन्य लाभ लेने में भी समस्या आ रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur में जेल अफसर पर साली ने लगाया रेप का आरोप...पीड़िता बोली- 2012 से लगातार कर रहा शारीरिक शोषण

संबंधित समाचार