मुरादाबाद: युवक ने नहीं किया धर्म परिवर्तन तो बच्चों का हो गया ‘बंटवारा’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। नारी उत्थान केंद्र में एक ऐसा मामला आया जिसमें बच्चों का बंटवारा हो गया। पत्नी के दबाव के बाद भी युवक ने ईसाई धर्म अपनाने से इंकार किया तो उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। काउंसलिंग के जरिए दोनों को समझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन पत्नी अपनी जिद् …

मुरादाबाद,अमृत विचार। नारी उत्थान केंद्र में एक ऐसा मामला आया जिसमें बच्चों का बंटवारा हो गया। पत्नी के दबाव के बाद भी युवक ने ईसाई धर्म अपनाने से इंकार किया तो उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। काउंसलिंग के जरिए दोनों को समझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन पत्नी अपनी जिद् पर अड़ी रही। बात बच्चों की आई तो भी उसने अपना फैसला नहीं बदला। इतना ही नहीं पत्नी ने युवक पर अन्य महिलाओं से संबंध होने का भी आरोप लगा डाला। अंत में तय हुआ कि बड़ी बेटी पिता को छोटी बेटी अपनी मां के साथ रहेगी। इस समझौते के बाद दोनों चले गए। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

टूटते घरों को बचाने के लिए शासन ने नारी उत्थान केंद्र शुरू किया है। जिसके तहत आने वाले मामलों में प्रयास किया जाता है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले आपसी विवाद काउंसलिंग के जरिए निपटा दिए जाएं। कई दफा केंद्र में ऐसे अनोखे मामले आ जाते हैं, जिसमें काउंसलर भी निर्णय लेने में पशोपोश में पड़ जाते हैं। मंगलवार को एक ऐसा ही मामला आया, जिसमें पति-पत्नी की जिद् ने उनके बच्चों का बंटवारा कर दिया।

यह पूरा मामला
शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलजारी मल धर्मशाला निवासी सचिन काफी समय पहले दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में वार्ड ब्वाय था। इसी अस्पताल में दीक्षा नाम की लड़की नर्स थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया। बताते हैं कि दोनों की जाति अलग होने के कारण उनके परिजन राजी नहीं हुए। जिस पर दोनों ने भागकर शादी करने का निर्णय लिया और पंजाब चले गए। वहां पर उन्होंने शादी कर ली। बाद में उनकी दो बेटियां हुई। इस बीच सचिन की नौकरी पुलिस महकमे में फालोवर के पद पर लग गई। मौजूदा समय में उसकी तैनाती रामपुर में हैं। सचिन का कहना है कि नौकरी लगने के बाद वह पंजाब से लौटकर मुरादाबाद आ गए तो पत्नी के परिजनों का आना-जाना शुरू हो गया। पत्नी के परिजनों ने ईसाई धर्म अपना लिया और उस पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव डालने लगे। पत्नी भी मायके वालों का पक्ष लेने लगी। पति-पत्नी के बीच का सामंजस्य बिगड़ने लगा तो सचिन ने नारी उत्थान केंद्र में शिकायत दर्ज करा दी।

कल सचिन को सौंपी जाएगी बड़ी बेटी
मंगलवार को पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए उत्थान केंद्र बुलाया गया। काउंसलिर ऋतु नारंग का कहना है कि दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया गया लेकिन वह जिद् पर अड़े रहे। पत्नी जहां धर्म परिवर्तन की बात कह रही थी तो वहीं सचिन ने साफ इंकार कर दिया। इतना ही नहीं पत्नी ने युवक पर दूसरी लड़कियों से संबंध होने का भी आरोप लगा दिया। काफी प्रयास के बाद जब नहीं माने तो बच्चों के भविष्य का हवाला दिया गया लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर तय हुआ कि बड़ी बेटी पिता व छोटी मां के साथ रहेगी। इस समझौते पर दोनों राजी हो गए। ऋतु नारंग ने बताया कि शुक्रवार को पत्नी बड़ी बेटी को पिता के सुपुर्द करेगी।

संबंधित समाचार