पीएम स्वनिधि योजना में आठवे से चौथे नंबर पर आया मुरादाबाद
मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में टॉप टेन से उछाल मारते हुए मुरादाबाद ने प्रदेश में अब चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है, जबकि देश में उसका 18वां स्थान है। इन अंकों से मिले हौसलों के साथ प्रशासन, नगर निगम और बैंक के अधिकारियों ने वर्चुअली शुभारंभ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने हाजिरी …
मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में टॉप टेन से उछाल मारते हुए मुरादाबाद ने प्रदेश में अब चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है, जबकि देश में उसका 18वां स्थान है। इन अंकों से मिले हौसलों के साथ प्रशासन, नगर निगम और बैंक के अधिकारियों ने वर्चुअली शुभारंभ कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने हाजिरी दी। स्ट्रीट वेंडर्स में 50 पात्रों को पांच बैंकों की ओर से लोन (ऋण) का प्रमाण पत्र दिया गया।
पंचायत भवन के सभागार में नगर विकास तथा नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अaतर्गत पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स कर्ज का लाभ दिया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रथमा ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा कार्यक्रम में दस-दस पात्रों को लाया गया। इन 50 आवेदकों को लोन देकर आर्थिक मदद दी गई। इन वेंडर्स ने वर्चुअली स्क्रीन पर पीएम मोदी को सुना और हौसले के साथ स्वरोजगार के लिए आगे कदम रखा।
कोविड काल में लाकडाउन के समय इन लोगों को रोजगार बंद हो गया था। रोज कमाने खाने वाले इन परिवार पर संकट पैदा हो गया था। केंद्र सरकार ने पीएम स्वनिधि योजना का क्रियान्वयन किया। सात फीसदी ब्याज की छूट के साथ इन पात्रों को दस हजार रुपये का लोन दिया जाना है। नगर निगम को इन पात्रों को खोजने जिम्मेदारी सौंपी गई।
अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि 11 हजार लोगों को पात्र के रूप में चिन्हित किया जा चुका है। एलडीएम अतुल बंसल ने बताया कि आठ हजार लोगों को कर्ज भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि सबसे बेहत सर्वे में पहले मुरादाबाद आठवें स्थान पर था, पर अब यूपी में चौथे और देश में 18वें स्थान पर है। इस दौरान महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
