सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की भूमि जब्त करने बुलडोजर के साथ पहुंची ईडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की जौनपुर संसदीय सीट से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की करोड़ों की भूमि जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंच गई है। इतना ही नहीं ईडी की टीम अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए अपने साथ बुलडोजर भी साथ लेकर गई है। बता दें कि सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की जमीन कानपुर रोड स्थित स्कूटर इंडिया के सामने स्थित है। 

बता दें कि बाबू सिंह कुशवाहा जौनपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गए हैं। कुशवाहा का मुकाबला भाजपा के कृपाशंकर और बसपा के श्याम सिंह यादव से था। चुनाव में कुशवाहा को 5,09,130 वोट मिले तो बीजेपी के कृपा शंकर सिंह के खाते में 4,09,795 वोट आए।

यह भी पढ़ें:-बढ़ सकती हैं केशव मौर्य की मुश्किलें..., “पार्टी, सरकार से बड़ी होती है” बयान को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

 

 

संबंधित समाचार