बरेली : आला हजरत के नाम पर शहर में द्वार बनाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली अमृत विचार । आला हजरत के उर्स से पहले दरगाह से जुड़े संगठन आईएमसी ने महापौर डॉ. उमेश गौतम से मिलकर आला हजरत द्वार बनाने की मांग की है। इसके अलावा उर्स के मौके पर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की भी मांग की।


आईएमसी नेता डॉ. नफीस के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने महापौर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि आला हजरत का 106वां उर्स होने जा रहा है। बरेली में विश्व प्रसिद्ध आला हजरत की दरगाह है, लेकिन उनके नाम पर आज तक एक भी द्वार नहीं बनवाया गया। आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा खान ने मांग की है कि एक द्वार आला हजरत के नाम से बनवाने का आदेश पारित किया जाए। इस दौरान डॉ. नफीस खान, अफजाल बेग, पार्षद सैयद रेहान अली, अनीस सकलैनी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार