बरेली : मारपीट के बाद कांवड़ियों ने सड़क पर किया जमकर हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली अमृत विचार । गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों से इज्जतनगर इलाके में कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। इसके बाद कांवड़ियों ने सड़क पर इकट्ठे होकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत करने के बाद आगे रवाना किया।

रिठौरा में रहने वाले महेश ने बताया कि वह कांवडियों के जत्थे के साथ जल लेने हरिद्वार जा रहे थे। इज्जतनगर के कलापुर गांव के पास पीछे से एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर पांच-सात लोगों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद कांवड़ियों ने सड़क पर ही रुककर हंगामा शुरू कर दिए। सीओ अनीता चौहान के साथ बारादरी और इज्जतनगर की पुलिस पुलिस पहुंची तो मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सीओ ने कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने बताया कि मारपीट करने वाले दोनों पक्ष आपस के ही थे। पहले रिठौरा में विवाद हुआ था। फिर यहां भी दोनों उलझ गए। अगर किसी पक्ष ने तहरीर दी तो कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार