केदारनाथ हादसा: बादल फटने की घटना में गाजियाबाद के 4 युवक लापता, एक को बचाया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। केदारनाथ में बादल फटने की घटना में गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में रहने वाले 4 युवक लापता हो गए हैं। गाजियाबाद से 5 युवक हरिद्वार के रास्ते केदारनाथ पहुंचे थे जहां बादल फटने के बाद आए सैलाब में चार युवक बह गए। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके के रहने वाले पांच युवकों में से चार युवक हादसे के बाद से लापता हो गए हैं। वहीं इन युवकों के साथ गए एक युवक को वहां बचाव टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया है। जिसने लापता हुए युवकों के परिवार को घटना की सूचना दी है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही मची है। टिहरी से लेकर केदारनाथ तक हर जगह तबाही के निशान देखे जा सकते हैं। राज्य के विभिन्न स्थानों पर पिछले दो दिनों में बारिश संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए, टिहरी के जिस नौताड़ इलाके और केदारनाथ में भी बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-बढ़ सकती हैं केशव मौर्य की मुश्किलें..., “पार्टी, सरकार से बड़ी होती है” बयान को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

संबंधित समाचार