बरेली में हुई ज़ोरदार धमाके की आवाज़, कोई बादल फटने तो कोई कोई भूकंप की जताने लगा आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली अमृत विचार । उत्तर प्रदेश का ज़िला बरेली शुक्रवार को एक भारी धमाके की आवाज़ से हिल गया। इसकी गूंज का असर बरेली शहर ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में बताया जा रहा है। धमाके कितना भारी था इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता कि मकानों की खड़कियां बाइव्रेट करने लगीं। डर के मारे लोग घरों से निकल गए। 

मामला शुक्रवार की अपरान्ह 11:40 बजे के आसपास का है। जब एक ज़ोरदार धमाके की आवाज़ गूंज पड़ी और इसी के साथ दहशत का शोर भी उठ पड़ा। इस सवाल पर हर कोई हैरान हो गया कि आख़िर ये धमाका है किसका...कोई बादल फटने की आशंका जताने लगा तो कोई भूकंप... 

शहर से लेकर देहात तक तेज धमाके पर लोगों में दिन भर चर्चाएं चलती रहीं। सोशल मीडिया पर भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते रहे। दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। हर कोई धमाके का कारण जानने की कोशिश करता रहा। सोशल मीडिया पर भी धमाके पर प्रतिक्रियाएं दिन भर चलती रहीं। शहर से देहात तक इस धमाके ने लोगों को चौंकाया। घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिल गईं।

सेटेलाइट पर ऑटो लेकर खड़े सुनील कुमार ने बताया कि उनका घर फरीदपुर में हैं। वह सेटेलाइट चौराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। धमाका इतना तेज था कि वह सहम गए और ऑटो छोड़कर एक दुकान के अंदर चले गए। चौराहे पर लोग एक-दूसरे से पूछते रहे कि यह धमाका कहां और कैसे हुआ है।

संबंधित समाचार