Moradabad: दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर किया पथराव, दरोगा समेत छह घायल, चार गिरफ्तार, इतने लोगों पर केस दर्ज...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद (बिलारी), अमृत विचार। क्षेत्र के गांव नौसेना में गुरुवार देर रात शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाते समय कांवड़ियों पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव किया। इसमें दरोगा और सिपाही समेत छह कांवड़िये घायल हो गए। रात में कांवड़ियों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में ठहराया गया। शुक्रवार सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में कांवड़ियों ने शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। दरोगा रवि प्रकाश ने तहरीर देकर 32 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में प्रधान का बेटा फारुख खान और आंगनबाड़ी वर्कर मलका भी शामिल हैं।
 
पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात दो बजे नौसेना निवासी शीशपाल सिंह, कुवरपाल सिंह उर्फ भगतजी के नेतृत्व में कांवड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से गंगा जल लेकर गांव पहुंचा। गांव में शिव मंदिर और मस्जिद के बीच 100 मीटर की दूरी है। यहां डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। उन्होंने उधर से कांवड़ियों के जाने का विरोध किया। 

कांवड़ियों के जत्थे में सब इंस्पेक्टर रवि प्रकाश, कांस्टेबल शांतनु व कौशल कुमार भी मौजूद थे। इस बीच दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव कर दिया। इससे कई कांवड़िये और पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद जिलाधिकारी अनुज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्यपाल अंतिल, एसडीएम विनय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी और पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। 

अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में कांवड़ियों को जलाभिषेक के लिए शिव मंदिर की ओर रवाना किया। घायलों को भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस सुरक्षा के बीच शिवभक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक किया और वापस चले गए। देर रात हुई घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

फिलहाल गांव में शांति है। इस संबंध में कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दरोगा रवि प्रकाश की तहरीर पर 32 नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन लोगों पर एकराय होकर पथराव करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। पुलिस ने मौजूदा ग्राम प्रधान के बेटे फारुख खान, फिरोज, अशरफ और इसरार को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट

फारुख खां, फिरोज खां, अशरफ, इकरार, शादाब, बाहर हुसैन, इदरीश खान, गुलाम मोहम्मद, इरशाद खान, अकील, आदिल खान, सलीम, नूर मोहम्मद, आमिर खान, सद्दीक, अफसर खान, सलीम, बाबू खान, अकरम, जावेद खान, अजीम, शाहरुख खान, जकीर खां, सलमान खान, सोहेल खान, नौशाद खान, खालिद खान, गुड्डू खान, मलका, परवेज खान, शमशाद खान और आसमा पत्नी मुमत्याज के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके अलावा 20 अज्ञात भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Etawah: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे बोले- पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया नजूल कानून, योगी सरकार पर कहा ये...

 

संबंधित समाचार