बहराइच: DM ने BSA कार्यालय का किया निरीक्षण, ऑफिस के सभी पटल सहायकों का वेतन रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। महर्षि बालार्क चिकित्सालय के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय एवं राजकीय जिला पुस्कालय में संचालित अपग्रेडेशन कार्य और मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव का जायज़ा लिया। 

बीएसए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने गन्दगी तथा निष्प्रयोज्य सामग्री बेतरतीब बिखरी हुई पाये जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए अग्रिम आदेशों तक समस्त पटल सहायकों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। डीएम ने यहां पर इस बात की भी पड़ताल की कि कार्यालय में कोई विचौलियां तो सक्रिय नहीं है। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से डीएम ने पूछताछ भी की और संतुष्टि के लिए उनकी पहचान के अभिलेख भी देखे। 

इसके पश्चात डीएम ने राजकीय पुस्कालय के अपग्रेडेशन कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्यस्थल पर मौजूद कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश लद्यु उद्योग निगम के अवर अभियन्ता इसरार ने बताया कि प्रथम किश्त के रूप में रुपये 51.84 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। निरीक्षण के समय पाया गया कि फॉल सीलिंग का कार्य हो गया है वर्तमान में फर्श का कार्य चल रहा है। 

डीएम ने निर्देश दिया कि तकनीकी टीम से कराये गये कार्यो विशेषकर छत के कार्य की जांच करा ली जाय। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया कि कार्य को समय से पूरा कराएं। उल्लेखनीय है कि गेंदघर परिसर में स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

ये भी पढ़ें- बहराइच: 35 साल बाद हत्या अभियुक्त हुआ दोषमुक्त, अर्से से लंबित चल रहा था मुकदमा...जानें मामला

संबंधित समाचार