Rampur News : सांप और नेवले की लड़ाई देख रही थी गुलिस्ता, सर्प ने युवती को डंसा....इलाज के दौरान मौत
लड़ते समय सांप ने नेवले को छोड़ युवती को डसा
बिलासपुर, अमृत विचार। घर के आंगन में सांप और नेवले की लड़ाई का आनंद ले रही युवती को अचानक सांप ने काट लिया। घटना के 14 घंटे के अंदर ही युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई।
ग्राम पंचायत नरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन शुक्रवार की शाम पांच बजे घर से बाहर गए थे। उनकी पुत्री गुलिस्ता उर्फ छोटी तथा पत्नी घर पर थीं। अचानक एक सांप और नेवला लड़ते हुए उसके घर में घुस आए। सांप और नेवले की लड़ाई देखने के लिए उनके घर में मोहल्ले वासियों की भीड़ लग गई। गुलिस्ता नेवले और सांप की लड़ाई देखने उनके करीब पहुंच गई। इस पर सांप ने नेवले से लड़ाई छोड़ युवती को काट लिया। इससे मौके पर खलबली मच गई।
बाद में परिजन युवती को नजदीकी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत से कोहराम मच गया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
ये भी पढ़ें : रामपुर : जौहर यूनिवर्सिटी में बने दो भवनों को प्रशानसिक अधिकारियों ने किया सील, पुलिस बल रहा तैनात
