रामपुर : जौहर यूनिवर्सिटी में बने दो भवनों को लखनऊ से आई टीम ने किया सील, पुलिस बल रहा तैनात 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा सरकार में शत्रु संपत्ति पर बना लिया गया था म्यूजियम और सुरक्षा अधिकारी का बंगला

जौहर विश्वविद्यालय स्थित शत्रु संपत्ति में बनी इमारत को सील करते अधिकारी।

रामपुर,अमृत विचार। सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति पर बने दो भवनों को प्रशासन ने शनिवार को सील कर दिया। इस दौरान पुलिस तैनात रही।सपा शासन में कैबिनेट मंत्री रहते हुए आजम खां ने जौहर विवि का निर्माण कराया था। लेकिन सता परिवर्तन के बाद जौहर विवि में शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेकर उस पर निर्माण कराने का आरोप लगा था। जांच के बाद सपा नेता आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में 13.8 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति मिली थी।

शत्रु संपत्ति अभिरक्षक विभाग की ने जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन कराकर पिलर लगवाकर तारकशी करा दी थी। कार्रवाई के दौरान शत्रु संपत्ति के दायरे में जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन भी आ गए थे। जौहर विवि के जिम्मेदारों को एक सप्ताह के अंदर भवन खाली करने के लिए नोटिस दिए थे। नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को एक बार फिर लखनऊ से टीम रामपुर पहुंची। इसके बाद स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर दोनों भवनों को दोपहर में सील कर दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार गौरव विश्नोई के अलावा पुलिस बल भी तैनात रहा।

टीम आने की सूचना के बाद अधिकारी हो गए सक्रिय
शनिवार की सुबह टीम के जौहर विवि में आने की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हो गए। टीम के जौहर विवि पहुंचते ही विश्वविद्यालय परिसर छावनी में तब्दील हो गया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में भवनों को सील कर दिया।

एक भवन में मुलायम सिंह का मनाया गया था बर्ड डे
सपा सरकार में मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन शत्रु संपत्ति पर बनी एक इमारत में  मनाया गया था। दूसरे भवन को आले हसन भवन के नाम से जाना जाता है। यह सुरक्षा अधिकारी के लिए बनवाया गया था। इसमें रिटायर्ड सीओ आले हसन और उनका परिवार रह रहा था।

जौहर विश्वविद्यालय में 13.8 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। इस संपत्ति पर म्यूजियम और सुरक्षा अधिकारी के बंगले का निर्माण भी करा दिया गया है। शत्रु संपत्ति पर बने भवनों को लखनऊ से आई शत्रु संपत्ति अभिरक्षक विभाग की टीम ने सील कर दिया है। इसके बाद अधिकारी जरूरी कागजात लेकर लखनऊ रवाना हो गए हैं। - मोनिका सिंह, उप जिलाधिकारी सदर

ये भी पढे़ं : Rampur News : मामा ने तीन वर्षीय भांजे के साथ किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता