अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, फुटपाथ से हटाई दुकानें...कानपुर में नगर आयुक्त के निर्देश पर जोनल अफसर सड़क पर उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम के बाहर फुटपाथ से भी हटाई दुकानें, केडीए के बाहर नोटिस दी गई

कानपुर, अमृत विचार। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश शनिवार को मोतीझील और फजलगंज चौराहा से भाटिया चौराहा तक अतिक्रमण  अभियान चला। मुख्य मार्ग सड़क व ग्रीन बेल्ट पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया। मोतीझील के बाहर लगने वाली दुकानों, ठेलों को भी नगर निगम ने हटा दिया। इसके साथ ही कालपी रोड पर सड़क किनारे फुटपाथ पर काम करने वालों से नगर निगम ने जुर्माना भी वसूला। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के यह अभियान लगातार चलेगा।

जोन-5 के अंतर्गत फजलगंज चौराहा से विजय नगर चौराहा होते हुए अर्मापुर नहर तक पर किये गये अतिक्रमण को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। अभियान के दौरान 05 झोपड़ी, 06 गुम्टी सहित कुल 25 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गय। इसके साथ ही 32000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान में जोनल अभियन्ता अतुल पाण्डेय, राजेश कुमार, कर अधीक्षक मिथिलेश मिश्रा, राजस्व निरीक्षक अनुराग पाण्डेय आदि रहे। 

मैनावती मार्ग पर भी गरजा बुलडोजर

मंडलायुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में कानपुर के समग्र विकास हेतु गठित उच्च स्तरीय संयुक्त विकास समिति की बैठक में दिये गये निर्देश के पर शनिवार को मैनावती मार्ग में अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। नगर निगम से सम्बन्धित प्रकरण में सुबह 08.30 बजे से 10.30 बजे तक जोनल अधिकारी संतोष यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 56 अस्थाई एवं 7 स्थाई अतिक्रमण हटाये गये। संतोष विश्वकर्मा सहायक अभियन्ता जोन-6, प्रवर्तन दल मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें- कानपुर में कार की स्पीड 100 पार...नाबालिग ने कर दिया बड़ा हादसा: स्कूटी में मारी टक्कर, मां की मौत व बेटी गंभीर, गंगा बैराज के लिए निकले थे

संबंधित समाचार