कासगंज : विद्युत समस्या को लेकर किसानों ने उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
सिढ़पुरा अमृत विचार । सिढ़पुरा विकास खंड के विद्युत उप खंड सिकहरा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में हो रही विद्युत समस्याओ को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने किसानों के साथ उप खंड पर प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे किसानों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया। मांगो से संबंधित मांग पत्र उप खंड अधिकारी को देकर अधिशासी अभियंता से मांगो को पूरा किए जाने की मांग की।
धरना दे रहे किसानों का कहना था कि बीते छह माह से गांव बिलोटी, कुचरानी, लखनपुर, बहोटा, चौडियाई, बाजीतपुर में विद्युत संकट बना हुआ है। मात्र चार से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही है। लाइन मैन अवैध उगाई कर रहे हैं। प्रदेश संगठन मंत्री शिव उपाध्याय ने कहाकि विभाग किसानों की समस्याओ को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहाकि लाइन मैन को हटाया जाए। किसानों को रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाए। एक्सीईन एके सविता ने किसानों को आश्वास्त किया। किसानों की समस्याओ को समाधान कराया जाएगा। ओवरलोडिंग के कारण समस्या हो रही है।
समस्या का दस दिन में निराकरण कर दिया जाएगा। किसानों ने जोर देकर कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। मांग करने वालों में शिव उपाध्याय, राजीव कुमार, विपिन राघव, रमन ठाकुर, निर्दोष तिवारी, विनय मिश्रा, जफी अहमद, हिमांशु, मंडल सचिव असलम खान, गजेंद्र सिंह, गणेशपुर, बबलू सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
