कासगंज : विधायक ने दरबार लगा कर सुनी जन समस्याएं, हर संभव समाधान का दिलाया भरोसा
अमांपुर अमृत विचार। अमांपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक ने शनिवार को कैंप कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी। हर संभव समाधान का भरोसा दिया। साथ की कई समस्याओ पर अधिकारियों से फोन पर बात की और समाधान के निर्देश दिए।
कार्यालय पर सुबह ही विधायक हरिओम वर्मा जन समस्याएं सुनने के लिए बैठ गए थे। कुछ ही देर में फरियादी की भीड लग गई। लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर विधायक से मिले। किसी ने राजस्व तो किसी ने पुलिस, तो कोई बिजली विभाग से पीडित था। कुछ लोगों ने विधायक निधि से हेडपंप लगवाए जाने की बात रखी। विधायक ने लोगों को सुना और हर संभव समस्याओ का भरोसा दिया। उन्होंने कहाकि क्षेत्र की जनता की समस्याए सुनकर निदान करना प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से कहाकि उनके दरबाजे सभी के लिए खोले हैं। इस दौरान विद्युत संबंधी समस्याओ के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने फरियादियों को विश्वास दिलाया जहां भी हेडपंप की जरुरत है। वहां पूरी की जाएगी।
