Unnao: अभय हत्याकांड में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर समेत इतने पुलिसकर्मी निलंबित...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर अंशिका अपार्टमेंट में रहने वाले युवक की अपहरण के बाद हत्या होने पर एडीजी ने मामले को संज्ञान में लिया। एडीजी के निर्देश पर एसपी ने लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर, बिंदा नगर चौकी इंचार्ज समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित की कार्रवाई की है। वही दही थाना प्रभारी को गंगाघाट कोतवाली की कमान सौंपी गयी है।

बता दें 25 जुलाई को अंशिका अपार्टमेंट में रहने वाले अभय त्रिपाठी की उसके दोस्त तुषार उर्फ अमन उसकी मौसी के बेटे शुभम ने हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था। इसके बाद पत्नी दिव्या त्रिपाठी ने 27 जुलाई को गंगाघाट कोतवाली में पति के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने अपह्रत को ढूंढने की बजाय उसकी हिस्ट्री खंगालने में जुटी थी। 

इतना ही नहीं उसके परिजनों को रोज कोतवाली में बुलाकर पूछताछ कर रही थी। इधर परिजनों ने लखनऊ एडीजी से शिकायत की। जिसके बाद एडीजी ने मामले को संज्ञान में लिया और एसपी को हत्या के मामले में जांच कर रिपोर्ट देने की बात कही। एडीजी के निर्देश पर उन्नाव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देश पर हत्या कांड की जांच की गई। जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आई। 

जिस पर शनिवार देर रात उन्होंने इंस्पेक्टर रामफल प्रजापति, बिंदा नगर चौकी इंचार्ज जन्मेदय, पुलिस कर्मी मनोज पलावत, चेतन सैनी पर निलंबित की कार्रवाई की। वही दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह को गंगाघाट कोतवाली का प्रभारी बनाया। वहीं सूत्रों की माने तो अभी गंगा घाट कोतवाली में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों पर भी अभय हत्याकांड मामले को लेकर उन पर भी गाज गिर सकती है।

विनोद हत्याकांड में भी पुलिस की थी लापरवाही

निरीक्षक रामफल प्रजापति ने 11 जनवरी 2024 को कोतवाली का प्रभार संभाला था इसके तुरंत बाद पुलिस की लापरवाही से विनोद कश्यप की राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने को लेकर विशेष समुदाय के शमशेर उर्फ़ काले खान ने हत्या कर दी थी। उसमें भी पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। हत्या के बाद परिजनों और क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा काटने के साथ ही मुख्य मार्ग जाम किया था।

ये हत्याएं हो चुकी हैं क्षेत्र में

जाजमऊ चौकी क्षेत्र के रामगंज निवासी मदन सिंह की रविवार को हत्या हो गई थी। गुस्साए परिजनों ने हाइवे जाम किया था।  

14 जून को बसधना गांव में रहने वाले आशीष की लाठी डंडों से पीट कर निर्ममता के साथ हत्या हुई थी।

28 अप्रैल को जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अखलाक नगर में शादी के आठवें दिन नव विवाहित चांदनी की गला दबाकर हत्या की गई थी।

इसके अलावा गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ हाईवे पर तमाम अज्ञात शव मिल चुके हैं जिनकी पुलिस अभी तक सिंह नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: अवनीश दीक्षित की बढ़ सकतीं मुश्किलें; 15 साल पुरानी फोटो पुलिस के हाथ लगी, खबर के अंदर देखें- फोटो में क्या है खास?

 

संबंधित समाचार