Graham Thorpe Death : नहीं रहे इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प, 55 वर्ष की उम्र में निधन
लंदन। इंग्लैंड और सरे के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है। वह 55 वर्ष के थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह जानकारी दी। इंग्लैंड की तरफ से 1993 से 2005 तक 100 टेस्ट मैच खेलने वाले थोर्प 2022 में गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। लेकिन, उनकी चिकित्सा स्थिति का विवरण ज्ञात नहीं है। इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 44.66 की औसत से रन बनाए जिसमें 16 शतक भी शामिल हैं। 2005 में उन्होंने संन्यास ले लिया था। इसके बाद कोचिंग में करियर बनाया।
It is with great sadness that we share the news that Graham Thorpe, MBE, has passed away.
— England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) August 5, 2024
There seem to be no appropriate words to describe the deep shock we feel at Graham's death. pic.twitter.com/VMXqxVJJCh
थोर्प ने 1988 में सरे के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। 1989 में नियमित खिलाड़ी बन गए। उन्होंने आखिरकार 24 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए अपना डेब्यू किया। उन्होंने तीन मौकों पर इंग्लैंड की कप्तानी की।
ईसीबी ने बयान में कहा, ईसीबी बहुत दुख के साथ यह खबर साझा कर रहा है कि ग्राहम थोर्प का निधन हो गया है। ईसीबी ने हालांकि उनके निधन का कारण नहीं बताया। इस बल्लेबाज ने सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेला और टीम के लिए करीब 20,000 रन बनाए।
ये भी पढे़ं : Paris Olympic 2024 : स्वर्ण से दो जीत दूर भारत, सेमीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम के सामने जर्मनी की चुनौती
