अफगानिस्तान में 28 तालिबानी आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में थलसेना एवं वायुसेना के संयुक्त अभियान के दौरान कम से कम 28 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता नासिर बराकजायी ने बुधवार को बताया कि प्रांत के अरगंदाब जिले में जमीनी एवं हवाई हमलों के दौरान तालिबानी आतंकवादियों से भीषण मुठभेड़ …

काबुल। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में थलसेना एवं वायुसेना के संयुक्त अभियान के दौरान कम से कम 28 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता नासिर बराकजायी ने बुधवार को बताया कि प्रांत के अरगंदाब जिले में जमीनी एवं हवाई हमलों के दौरान तालिबानी आतंकवादियों से भीषण मुठभेड़ हुई। इस अभियान के दौरान 28 आतंकवादी मारे गये तथा नौ अन्य घायल हो गये।

बराकजायी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तालिबानी आतंकवादियों को अरगंदाब जिले के ताबिन और जॉय लाहौर इलाके से पीछे ढकलने में कामयाबी हासिल की। आतंकवादी फिलहाल माउंट बोलन इलाके में सुरक्षा बलों से घिरे हुए हैं।

संबंधित समाचार