Kanpur: जटिल ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की बचाई जान...70 फीसदी ही काम कर रहा था प्रसूता का हार्ट, बीपी था हाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की बचाई जान

कानपुर, अमृत विचार। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉक्टरों ने जटिल ऑपरेशन कर जच्चा-बच्चा की जान बचाई। प्रसव के समय महिला का दिल 70 फीसदी काम कर रहा था और बीपी भी हाई था। शरीर में खून की दौड़ान भी सही नहीं थी। 

जूही के बारादेवी निवासी 22 वर्षीय महिला नौ माह की गर्भवती थी। परिजन उसे हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल लाए। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेनू गुप्ता ने बताया कि प्रसूता का दिल 70 फीसदी काम नहीं कर रहा था। ब्लड प्रेशर हाई था और बच्चे ने पेट के अंदर मल भी त्याग दिया था। ऐसे में जच्चा-बच्चा को खतरा हो सकता था। सारी जांचे कराकर दूसरे दिन महिला का ऑपरेशन किया गया। 

करीब एक घंटे के अंदर ऑपरेशन कर बच्ची को सुरक्षित निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस तरह के केस एक हजार में एक प्रतिशत से भी कम महिलाओं के अंदर देखने को मिलते हैं। जब तक दिल मजबूत नहीं होता, तब तक कोई भी ऑपरेशन कर पाना कठिन होता है। आपरेशन करने वाली टीम में डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ.करिश्मा शर्मा, डॉ. विनिका सहगल, डॉ. गरिमा गुप्ता, एनेस्थीसिया से डॉ. नेहा मिश्रा समेत जेआर शामिल रहीं।

ये भी पढ़ें- UP: CM Yogi आवास के बाहर महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल...जनता दरबार से आई थी बाहर, सपा ने ट्वीट कर BJP पर साधा निशाना, VIDEO

संबंधित समाचार