बरेली: नया नियम: अब बैंक खातों में रखे जा सकेंगे चार नॉमिनी
बगैर नॉमिनी के चल रहे हैं साढ़े तीन लाख से ज्यादा खाते
बरेली, अमृत विचार। सोमवार को लागू हुए नए नियमों के अनुसार अब बैंक खातों में अधिकतम चार नॉमिनी रखने की अनुमति होगी। यह निर्णय बिना नॉमिनी वाले खातों की बढ़ती संख्या की वजह से लिया गया है। अकेले बरेली में ही साढ़े तीन लाख से ज्यादा बैंक खाते ऐसे हैं जिनमें कोई नॉमिनी नामित नहीं किया गया है।
बैंक अधिकारियों के अनुसार यह कदम वित्तीय सुरक्षा को बढ़ाने और खाताधारकों को भविष्य की संभावित समस्याओं को हल करने के लिए उठाया गया है। नई व्यवस्था के तहत खाताधारक अब अपने खाते में ज्यादा नॉमिनी नामित कर सकते हैं, ताकि उनके निधन के बाद संपत्ति विवादों का आसानी से निपटारा किया जा सके।
एलडीएम वीके अरोड़ा ने बताया कि नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया सरल है और खाताधारक को सुव्यवस्थित ढंग से अपनी संपत्ति का वितरण सुनिश्चित करने में मदद करेगी। सभी बैंकों को इस बारे में जानकारी देने के साथ खाताधारकों को भी नई सुविधा का लाभ उठाने की सलाह दी जा रही है।
ये भी पढ़ें। बरेली : शेख हसीना के तख्ता पलट में अमेरिका और पाकिस्तान का हाथ -शहाबुद्दीन
