उत्तरी दिल्ली में थाने के अंदर एएसआई ने खुद को गोली मारी, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन पुलिस थाने में अपनी सरकारी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने में तैनात विजय ने सोमवार देर रात खुद को गोली मार ली। उन्होंने आगे बताया कि विजय हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और 1994 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी कुछ घरेलू समस्याएं थीं। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (जांच) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ेः अब 15 मिनट में होगी सामान की डिलीवरी, Flipkart ने शुरू की नई सर्विस

संबंधित समाचार