Farrukhabad News: देवर ने खौलती चाय से भरा भगौना भाभी पर उड़ेला...अक्सर इस बात को लेकर होता विवाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में देवर ने खौलती चाय से भरा भगौना भाभी पर उड़ेला

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में देवर ने भाभी के ऊपर खौलती चाय से भरा भगौना उड़ेल दिया। जिससे भाभी गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

कोतवाली क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी रजनेश कश्यप की पत्नी सुमन के पति रजनेश ने बताया कि उसका छोटा भाई राज कुमार शराब पीने का लती है। अक्सर वह घर में विवाद करता है। रजनेश ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी पत्नी बच्चों के लिए चाय बना रही थी। 

तभी उसके छोटे भाई राजकुमार ने चाय का भगौना पत्नी के ऊपर उड़ेल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी लेकर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- कन्नौज में सैलून कर्मी ने थूक लगाकर की मसाज: मोबाइल पर बनाता रहा VIDEO, सोशल मीडिया में वायरल

संबंधित समाचार