डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिली शिक्षिका समेत तीन कर्मी, वेतन रोका
बच्चों को परोसी जा रही दाल और चाय का सैंपल जांच के लिए डीएम ने भेजवाया, आश्रम पद्धति और कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण
बहराइच, अमृत विचार। जिले के आश्रम पद्धति और बेगमपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। केजीवीवी में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षकों समेत तीन गैर हाजिर मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया का औचक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया पहुंचकर डीएम ने विद्यालय भवन की साफ-सफाई का जायज़ा लेते निर्देश दिया कि वर्षाऋतु को देखते हुए परिसर में उगी हुई घास-फूंस को साफ करा दिया जाय। डीएम ने रसीई व मेस का निरीक्षण करते हुए रसोई घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री दाल, चावल, तेल, मसाले, चाय की पत्ती इत्यादि का गहनता से अवलोकन किया। यहां पर मौजूद रसोईयों वीरेन्द्र, मनोज, संदीप, विशाल, मनीष व चन्दा से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
इसके उपरान्त डीएम ने मेस पहुंचकर भोजन ग्रहण कर रही बच्चियों को परोसे गये भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा। पूछने पर बताया गया कि बच्चों को आलू, कद्दू व चना मिक्स सब्ज़ी, अरहर की दाल व रोटी चावल परोसा गया है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप त्रिपाठी, प्रवक्ता अरूण कुमार मिश्र, अमर सिंह पाल, तेज बहादुर, प्रीति शुक्ला, रजना पाठक, एलटी ग्रेट में मनोज श्रीवास्तव, डॉ. रंजना त्रिपाठी, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रतिमा मिश्रा, आलोक कुमार त्रिपाठी व शीला उपस्थित पायी गईं।
इसके बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर का निरीक्षण कर कक्षा 07 व 08 में जाकर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा तथा छात्राओं से यूनीफार्म की धनराशि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। शिक्षण स्टाफ की उपस्थिति का जायज़ा लेने पर पूर्णकालिक शिक्षक पूनम, अंशकालिक श्रीमती पिंकी रानी व सीमा सिंह व लेखाकार दीप्ति यज्ञसैनी अनुपस्थित पायी गयीं। डीएम ने सभी अनुपस्थित से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा एक दिवस का वेतन काटने का निर्देश दिया।
कक्षा 07 के निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्रा अंजली से अंग्रेजी की बुक पढने को कहा तो छात्रा द्वारा पुस्तक का पैराग्राफ को पढ़कर सुनाया। रसोई के भण्डार गृह का निरीक्षण कर छात्राओं के भोजन के लिए उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री का अवलोकन करते हुए दाल की क्वालिटी ठीक न पाये जाने पर दाल व चाय की पत्ती का सैम्पुल जांच के लिए भेजा गया।पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपलब्ध पुस्तकों इत्यादि का जायज़ा लेते हुए वार्डेन इरफाना तस्नीम को निर्देश दिया कि बच्चों को पुस्तक अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाय
यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान
