लखीमपुर खीरी: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, एक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पुलिस चौकी खमरिया के गांव मटरिया में 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन के चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव मटरिया …

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पुलिस चौकी खमरिया के गांव मटरिया में 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन के चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुरी तरह से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव मटरिया निवासी रवि प्रकाश उर्फ मुन्न (28) वर्ष पुत्र परसन लाल अपने साले सिद्धू निवासी अंगठी गोसाईं पुरवा के साथ पड़ोस के गांव सरैयां से वापस अपने गांव आ रहा था। तभी रास्ते मे हियाती के खेत के पास नीचे पड़े 11 हजार केवीए का तार उनकी बाइक से टकरा गया। करंट के कारण रवि प्रकाश की झुलसकर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि सिद्धू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। बदहवास परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि घटना सुबह करीब आठ बजे की है। दोनों को हाइटेंसन तारों से जलता देखकर गांव की एक महिला ने गांव जाकर जानकारी दी। जिसपर ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन बंद करवाई।

घटना की सूचना पर सीओ धौरहरा अरविंद वर्मा, एसडीएम एस. सुधाकरन, इस्पेक्टर हरिओम श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को प्रशासनिक सहायता दिलाए जाने की बात कही है। जबकि पूरे गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार