नित्यक्रिया करते समय फिसला पैर,गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छोटे भाई को बचाने के लिए पानी मे कूदा था छोटा भाई

प्रतापगढ़ अमृत विचार : नित्यक्रिया के दौरान गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। छोटे भाई को बचाने के लिए कूदे बड़े भाई समेत दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाइयों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

लालगंज कोतवाली के बेनी मिश्र का पुरवा पूरे बीरबल गांव निवासी देवराज के तीन पुत्र 15 वर्षीय अमन, आठ वर्षीय अनुज व 6 वर्षीय अंश बुधवार को दोपहर में गांव स्थित चरागाह के पास भैंस चराने गए थे। यहां जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में नित्यक्रिया के  दौरान अनुज का पैर फिसल गया। पैर फिसलने से अनुज डूबने लगा। उसे बचाने के।लिए अमन भी कूद गया। दोनों गहरे पानी में समा गए। तीसरे भाई अंश ने भागकर घर पर जाकर सूचना दी। परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे और खोजबीन कर तालाब से दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब दोनों की सांसें थम चुकी थी।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लालगंज कोतवाल नीरज कुमार यादव पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सात भाई बहनों के बीच अमन चौथे व अनुज छठे नंबर पर था। दोनों भाई शौच के लिए निकले तो छोटा भाई अंश भी पीछे पीछे चल दिया। कुछ देर बाद दो भाइयों के मौत की सूचना मिलने पर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। मां गुड्डी देवी व पिता देवराज का रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे। दोनों भाइयों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक अमन व अनुज गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार व दो के छात्र थे।

यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान

संबंधित समाचार