बहराइच: मकान से नकदी समेत हजारों की चोरी, पुलिस ने की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर के मोहल्ला बड़ीहाट निवासी किरायेदार के मकान में दीवार फांदकर चोर घुस गए। चोरों ने नकदी समेत हजारों की चोरी की। कोतवाली नगर के मोहल्ला बड़ीहाट निकट मिनारा मस्जिद निवासी दानिश के मकान में इलियास किराए से मकान लिए हुए हैं। इलियास इस समय दिल्ली में काम करते हैं। जबकि पत्नी गुड़िया और बेटी घर पर रहती है। 

बुधवार रात को दीवार फांदकर घर में चोर घुसे। इसके बाद सभी ने तीन हजार रुपये नकदी, कपड़ा और अन्य सामान की चोरी की। सुबह दरवाजा खुला और सामान बिखरा होने पर महिला को चोरी की जानकारी हुई। उसने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

यह भी पढ़ें:-मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई, माफ करना..,विनेश फोगाट ने कुश्ती को कहा अलविदा

संबंधित समाचार