कानपुर में पत्नी बनी ANM...पति को दुत्कारा, बीमारी से मौत, परिजनों ने लगाए ये गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजनों ने पत्नी पर लगाए उपेक्षा के आरोप

कानपुर, अमृत विचार। बिधनू थानाक्षेत्र के मझावन निवासी शिक्षक पद से सेवानिृवत्त छोटेलाल के बेटे 45 वर्षीय राजू उर्फ राज बहादुर की रात मौत हो गई। बहन संगीता ने आरोप लगाया कि उसने हाईस्कूल पास पत्नी को पढ़ा-लिखाकर नर्स की ट्रेनिंग कराई और नौकरी भी लगवाई। नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसे छोड़ दिया तो वह बीमार हो गया और मौत का शिकार हो गया।

बहन संगीता ने बताया कि वर्ष 2008 में भाई राजू का विवाह हाईस्कूल पास युवती से हुआ था। शादी के बाद उसे जीव विज्ञान से बीएससी कराकर एएनएम का कोर्स कराया और फिर ट्रेनिंग दिलाई। इस बीच एक बेटा और एक बेटी हुए। नौकरियां आने पर फॉर्म भरवाए और वह पत्नी को लेकर दर-दर भटका। 

बीते वर्ष पत्नी को कानपुर देहात के एक सरकारी अस्पताल में एएनएम पद पर तैनाती मिल गई। आरोप है नौकरी लगते ही पत्नी राजू से अलग हो गई। वह बच्चों को भी अपने साथ ले गई। पति को दुत्कारा। सदमे से वह बीमार रहने लगा। 29 जुलाई को राजू की तबीयत ज्यादा बिगड़ी जिसपर उन्होंने उसे पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया। वह गंभीर हालत में राजू को डिस्चार्ज कराकर घर ले आई और झाड़फूंक में पड़ गई। उसे झाड़फूंक के लिए ले गई। 

शाम को लौटी और कुछ ही देर बाद राजू ने दम तोड़ दिया। वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें बीमारी से मौत की पुष्टि हुई। बिधनू थाना प्रभारी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार और ट्रेनों के बढ़ाए फेरे, इस शहर से होकर गुजरेंगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात