PM मोदी और CM योगी  ने भारतीय हॉकी टीम को ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को स्पेन को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। 

मोदी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, “एक ऐसी उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।” 

सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा-"जय हो! पेरिस ओलंपिक-2024 की हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई टीम इंडिया! आप हमारे चैंपियन हैं, भारत को आप पर गर्व है।"

उल्लेखनीय है कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में आज स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है। 

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024 : भारतीय हॉकी टीम ने भारत को दिलाया चौथा कांस्य पदक, ओलंपिक में अब इंडिया के 4 मेडल

संबंधित समाचार