पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा को लोकसभा ने दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को शुक्रवार को बधाई दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में प्रश्नकाल आरंभ होने से पहले पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को भारत को मिले इन दो पदकों को उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘आठ अगस्त को पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है...नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर भारतीय खेल जगत में नया इतिहास रचा है...इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।’’ बिरला ने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों को उनकी भावी सफलता के लिए शुभकामना देते हैं।’’ 

इसके बाद सदस्यों ने मेज थपथापाकर भारतीय खिलाड़ियों की सराहना की। नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए। दूसरी तरफ, भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2 . 1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।  

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज को मिला ‘सिल्वर’, पाकिस्तान के अरशद ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण

संबंधित समाचार