District Football League: टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब ने जीता लीग, यूपी लीग से तैयार होगा फुटबॉल का माहौल: कल्याण चौबे

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में एक महीने से चल रहे फुटबॉल लीग का आज समापन हो गया है। लखनऊ फुटबॉल लीग 2024 का खिताब टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब ने अपने नाम किया। फाइनल मैच टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब और सहारा स्टेट क्लब के बीच हुआ। जिसमें टेक्ट्रो फुटबॉल क्लब 1–0 से जीत हासिल की। खास बात यह रही कि फाइनल में उपविजेता रही सहारा स्टेट क्लब पिछले वर्ष भी उपविजेता थी।

इस रोमांचक मुकाबले को देखने को यहां पर भारी भीड़ रही। लखनऊ फुटबॉल संघ की देखरेख में आयोजित की गई लीग के फाइनल मुकाबले में आल इंडिया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे भी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया।

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपना लिया था। दोनों की तरफ धुरंधरों की मौजूदगी से रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। पहला हाफ तो डिफेंडरों के नाम रहा। दोनों ही टीमों के डिफेंडरों ने एक-दूसरे के हमले को नाकाम कर दिया। दूसरे हाफ में टेक्ट्रो के मिडफील्डरों ने दमदार खेल दिखाते हुए कई बार लेकर स्ट्राइकर आगे बढ़े और सहारा स्टेट के डिफेंडरों को चकमा देकर टॉप ऑफ बाक्स पर दौड़कर पहुंचे। यहां पर हिमांसु थापा ने शानदार पास रिसीव किया और जब तक सहारा के डिफेंडर उन्हें रोकते तब तक हिमांशु ने गोल दाग कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसी एकलौते गोल से टेक्ट्रो ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब जीत लिया


सावन 2024 (37)

उत्तर प्रदेश लीग की जरूरत

मुख्य अतिथि कल्याण चौबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक फुटबॉल लीग की सख्त जरूरत है। इसके होने से प्रदेश भर के दिग्गज खिलाड़ियों को मौका मिलेगा और शानदार खिलाड़ी सामने आ सकेंगे। खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में फुटबाल का विकास कर उसे नया मुकाम देना चाहते हैं। इसके लिए वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे।

प्रशिक्षक दें आधुनिक प्रशिक्षण

इसके साथ ही कहा कि अभी देश में फुटबॉल के स्तरीय प्रशिक्षकों की कमी है। विदेशी खिलाड़ियों को बुलाकर हर जगह प्रशिक्षण के लिये भेजना संभव नहीं है। ऐसे में बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फुटबॉल के प्रशिक्षकों को चुनकर उनके पास भेजा जाए, जिससे उन्हें ट्रेनिंग देकर लाइसेंस कोच बनाएंगे। यही कोच राज्य की फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देंगे और फुटबॉल में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में फुटबाल की एक अच्छी और बड़ी लीग की सख्त जरूरत है। यहां फुटबाल की तमाम प्रतिभाएं हैं। उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में फुटबॉल का विकास करना चाहते हैं। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से भी समय मांगा है। मुख्यमंत्री से मिल कर वह उत्तर प्रदेश के फुटबॉल को लेकर चर्चा करेंगे। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री को उनके प्रस्ताव पसंद आएंगे।

इस मौके पर विशेष अतिथि पार्षद काली जी वार्ड अनुराग मिश्रा (अनु) एवं पार्षद निराला नगर सुदर्शन कटिहार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देवेंद्र ध्यानचंद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहलाद रावत, मोहम्मद नसीम, जी लाल, पान सिंह, लक्ष्मण सिंह रावत, सुरेश सिंह, देवेंदर भंडारी, शिवराज पटेल, अनिल कुमार (महामंत्री केजीएमयू) आदि सभी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेः 'उत्कृष्टता का साकार रूप हैं नीरज चोपड़ा', पीएम मोदी-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित इन दिग्गजों ने रजत पदक जीतने पर दी बधाई

 

संबंधित समाचार