दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 15 अगस्त से पहले ISIS का वांछित आतंकवादी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।  दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया’ (आईएसआईएस) के पुणे मॉड्यूल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वांछित आतंकवादी का नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली है और वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। 

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आईएसआईएस के आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि वह दिल्ली-एनसीआर के कुछ अतिविशिष्ट लोगों (वीआईपी) पर हमला करने की फिराक में था। उससे पूछताछ की जा रही है।  

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics: ‘गोल्डन ब्वॉय’ नीरज को मिला ‘सिल्वर’, पाकिस्तान के अरशद ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण

 

संबंधित समाचार