लखनऊ: सपा के मीडिया सेल अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज, जानें मामला
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में समाजवादी पार्टी की मीडिया सेल अकाउंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर भाजपा नेता विजय कुमार भुर्जी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्ति जनक पोस्ट की गई।
खबर के मुताबिक भाजपा नेता विजय कुमार भुर्जी का आरोप है कि सपा के मीडिया सेल सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर तीन अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। इस सिलसिले में सपा के मीडिया सेल से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच दूरी होने का दावा करते रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: ऑनर किलिंग! बेटी की हत्या कर चौकी पहुंचा पिता, बोला...साहब मेरी बदनामी करा रही थी इसलिए मार डाला
