Kanpur News युवकों ने 108 एंबुलेंस का शीशा तोड़ा, पायलट एमटी को पीटा...पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
सीएचसी से लौट रही थी एंबुलेंस
कानपुर, अमृत विचार। सजेती में दो युवकों ने 108 एंबुलेंस का शीशा तोड़ने के साथ ही एमटी और पायलट के साथ मारपीट की है। एंबुलेस कर्मियो ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने एंबुलेस कर्मियो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू की है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
फतेहपुर जिले के फूल सिंह और विमल 108 एंबुलेंस में घाटमपुर सीएचसी में नौकरी करते है। विमल और फूल सिंह ने सजेती थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सजेती थानाक्षेत्र के मदूरी गांव में एक सूचना पर गए थे। वहां से देर रात वापस घाटमपुर सीएचसी लौट रहे थे। तभी मदुरी गांव के पास पहुंचते ही गांव निवासी अभिमन्यु और राघव ने एंबुलेंस कर्मियो के साथ गाली-गलौज करने के साथ मारपीट कर दी।
इस दौरान दोनो युवकों ने एंबुलेंस का शीशा तोड़ दिया। एंबुलेंस कर्मियो ने थाने पहुंचकर युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू की है। सजेती थाना प्रभारी ब्रजमोहन ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियो की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू की है।
