नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन को नगर पालिका और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

शुक्रवार को नगर पालिका मुख्य प्रशासक केएन गोस्वामी की अध्यक्षता में मेले के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मेले के दौरान लगने वाली दुकाने,झूले, लाइट व्यवस्था और पंडाल समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए निविदा जारी की। बैठक के दौरान डीएसए महासचिव अनिल गढ़िया भी मौजूद रहे जिन्होंने मेले को खेल मैदान के तय स्थान पर लगाने की मांग की ताकि मेले से खेल की गतिविधियां प्रभावित न हो।

इस दौरान नगर पालिका प्रशासक के एन गोस्वामी ने कई विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही टेंडर प्रक्रिया के दौरान होने वाली तकनीकी दिक्कतों पर भी चर्चा की।

संबंधित समाचार