कासगंज : दर्दनाक...बकरी चराने गईं तीन लड़कियां डूबीं, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गड्ढे में भरा था बारिश का पानी, बकरियां चरा रहीं लड़कियां गिरीं

कासगंज, अमृत विचार। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला मोड़ के समीप खेत में बकरियां चराने गई तीन बालिकाएं बारिश के पानी में डूब गईं। गड्ढे में भरे पानी में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई, जबकि दो को बाहर निकाल लिया गया है। उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

घटना शुक्रवार शाम की है। गांव नगला मोड निवासी 9 वर्षीय रक्षा पुत्री राजवीर, 8 वर्षीय सीता पुत्री राजवीर एवं 8 वर्षीय खुशबू पुत्री किशोरी लाल बकरी चराने गई थी। जब वह बकरी चरा रही थीं तो खेत के समीप एक गड्ढे में भरे बारिश के पानी में तीनों खेलने लगीं और देखते ही देखते तीनों पानी में डूब गईं। आसपास के लोगों ने डूबता देखा तो बचाव के लिए दौड़े, बालिकाओं को बाहर निकालने पर पता चला की रक्षा की मौत हो चुकी थी और अन्य दो की हालत बिगड़ी थी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका उपचार हो रहा है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।

तीन बालिकाएं बकरी चराने गईं थी। पानी भरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत हो गई। दो बच्चियां स्वस्थ्य हैं। शासन के नियमानुसार मृतक के आश्रितों को चार लाख रूपये का मुआवजा दिया जाएगा। -कुलदीप सिंह, एसडीएम

संबंधित समाचार