जालौन में सिलेंडर फटने से मकान की छत गिरी, चार लोग मलबे में दबे...मां और बेटे की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

जालौन में सिलेंडर फटने से मकान की छत गिरी

जालौन, अमृत विचार। जालौन में रविवार को सिलेंडर फटने से मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ। छत गिरने से एक ही परिवार के चार मलबे में दबे। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची दमकल और कोच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दबे लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। पूरा मामला जालौन के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम मेलहुआ का है। 

डीएम व एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

कोच के ग्राम मेहलुआ हुई घटना को संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अपर जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को दिलासा दिलाया व पीड़ित परिजनों को सहायता राशि भी देने की घोषणा की।                                            

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मेहलुआ तहसील कोच में अखिलेश पुत्र अवधेश का पक्का मकान गिर गया। जिसमें दबकर मोहिनी पत्नी अखिलेश उम्र 35 वर्ष तथा देबू पुत्र अखिलेश उम्र 6 वर्ष की मृत्यु हो गई। अखिलेश पुत्र अवधेश उम्र 35 वर्ष तथा अदिति पुत्री अखिलेश उम्र 10 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। तहसील प्रशासन तथा संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को इलाज हेतु झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।

जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुँचे। ज़िलाधिकारी के निर्देशानुसार मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा सहायता की धनराशि 400000 प्रति मृतक तथा तथा पक्के मकान की क्षति पर एक लाख बीस हज़ार की सहायता दिए जाने हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स