Etawah News: किसान को अपमानित करने वाला लेखपाल निलंबित...Video वायरल होने पर जिलाधिकारी ने लिया एक्शन
इटावा, अमृत विचार। किसान को अपमानित करते हुए रिश्वत की मांग करने वाले लेखपाल का वीडियो वायरल होने पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया। तहसीलदार ताखा मोहम्मद असलम इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। वीडियो की अमृत विचार डॉट काम पुष्टि नहीं करता है।
एक पखवाड़े पहले ताखा तहसील क्षेत्र में गांव कुदरैल गांव के राहुल शर्मा सरकारी भूमि से कब्जा मुक्त कराने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल अनूप दिवाकर को चारपाई पर बैठाकर अपनी भाभी संग जमीन पर बैठकर गुहार लगा रहे थे। लेखपाल बुरी तरह अपमानित करते हुए रिश्वत की मांग कर रहा है। इसका किसी ने वीडियो बना लिया।
दो दिन पहले यह वीडियो वायरल हुआ तो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया जो काफी दूर तक वायरल हो रहा गया। एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस वायरल वीडियो की जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुष्टि कराकर लेखपाल अनूप दिवाकर को निलंबित कर दिया। तहसीलदार ताखा मोहम्मद असलम को जांच सौंपी गई है।
