बुमराह और यादव के दम पर प्लेऑफ में पहुंची मुंबई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अबुधाबी। जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश तय कर लिया । बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडीक्कल …

अबुधाबी। जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग के शीर्ष दो टीमों के मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में प्रवेश तय कर लिया । बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी के सामने देवदत्त पडीक्कल (45 गेंद में 74 रन) को छोड़कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और वे छह विकेट पर 164 रन ही बना सके।

जवाब में मुंबई ने पांच गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम में नहीं चुने जाने का गम भुलाते हुए यादव 43 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस जीत के बाद मुंबई 12 मैचों में 16 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आरसीबी इतने ही मैचों में 14 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स के 12 मैचों में 14 अंक है लेकिन वह नेट रनरेट के आधार पर तीसरे स्थान पर है । किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैचों में 12 अंक हैं।

मुंबई के लिए यादव को छोड़कर हालांकि कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका। हार्दिक प‍ांड्या ने 15 गेंद में 17 रन बनाए। क्विंटॉन डिकॉक (19) और ईशान किशन (25) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारियों में नहीं बदल सके। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई आरसीबी के लिये पडीक्कल ने 45 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए।

संबंधित समाचार