रायबरेली: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परशदेपुर/रायबरेली, अमृत विचार। जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र में देर शाम आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। बताया जाता है कि पिछवरिया मजरे भुवालपुर शिसनी निवासी अर्जुन सरोज (21 वर्ष ) पुत्र बेंचूलाल का गांव के ही नवीन सिंह से नागपंचमी के दिन कुछ विवाद हुआ था।

cats

रविवार देर शाम उसने अपनी साथी से अर्जुन सरोज को गांव में ही राजाराम पासी के दरवाजे पर  बुलवाया और अपने साथियों के साथ गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर नसीराबाद थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 

बताते हैं कि शव के पंचनामा की तैयारी चल रही थी तभी भीम आर्मी के लोग पहुंच गए और कहा कि गिरफ्तारी होने पर ही शव गांव से जायेगा। मामले की सूचना पाकर देर रात एसपी अभिषेक अग्रवाल व एडिशनल एसपी नवीन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। देर रात तक पुलिस और भीम आर्मी के बीच बातचीत जारी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें - धर्मांतरण के मामले में मौलवी गिरफ्तार : किशोरी का धर्म परिवर्तन करा निकाह कराने का आरोप

संबंधित समाचार