बदायूं: पशु व्यापारियों से बदमाशों ने दिन दहाड़े लूटे 50 हजार...
बदायूं, अमृत विचार। थाना जरीफनगर क्षेत्र में दो पशु व्यापारियों से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने पशु व्यापारियों से लगभग 50 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब दोनों व्यापारी नाधा के बाजार जा रहे थे।
गांव खनुआ नगला के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे के बल पर बदमाश व्यापारी कस्बा दहगवां निवासी आदिल पुत्र कमर व अरबाज पुत्र इकबाल से रुपये और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी देहात केके सरोज ने मौका मुआयना किया। घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया है। एसपी देहात ने बताया कि घटना हुई है। व्यापारियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा
