ओवरस्पीडिंग : साइकिल से पूजा के लिए फूल लेने जा रहे किशोर को बेकाबू क्रेन ने रौंदा, मौत
अमृत विचार, उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के उन्नाव हरदोई मार्ग सड़क पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार क्रेन ने रौंद दिया। घटना में किशोर की मौके पर मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे परिजन शव देख बेहाल हो गए। पुलिस उन्हे समझा कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सड़क पर भीड़ एकत्र होने से करीब 30 मिनिट यातायात बाधित रहा।
बता दें थाना क्षेत्र के हफीजाबाद ग्राम पंचायत के मजरा उम्मरखेड़ा निवासी सुरेश कुमार का बेटा सत्यम् ( 13) सोमवार को सुबह छह पूजा के लिए पुत्तीलाल के खेत जाने के लिए निकला था। इस दौरान गांव के पास उन्नाव - हरदोई मार्ग को पार करते समय बांगरमऊ से उन्नाव जा रही तेज रफ्तार क्रेन ( हाइड्रा) ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। उछल कर वह क्रेन के टायर के नीचे आकर कुचल गया। घटना में उसकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलते परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देख कर बेहाल हो गए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
भीड़ एकत्र होने पर उन्नाव - हरदोई रोड जाम हो गया। सूचना पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर कर्रवाई का भरोसा दिलाया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद यातायात शुरू हो सका। हादसे के बाद चालक क्रेन छोड़ कर भाग निकला। दिवंगत सत्यम गांव के ही विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। सबसे बड़े बेटे की मौत से मां पुष्पा देवी, पिता व भाई उत्तम रो - रो कर बेहाल हैं। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ माया राय ने बयाया क्रेन को पकड़ कर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- पिता के चालीसवें में लाउडस्पीकर लगा रहे बेटे की करंट से मौत
