मध्य प्रदेश: मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नर्मदापुरम/इटारसी, अमृत विचार। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पास रानी कमला पति-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गये हैं। हालांकि घटना में किसी यात्री के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं मिली है। यह हादसा इटारसी जंक्शन पर हुआ है। ट्रेन के बेपटरी होने की जानकारी होते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गये। जिससे समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया।

इटारसी में मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस के दो कोच जैसे ही बेपटरी हुये। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में अफरा- तफरी फैल गई। यात्रियों को रेलवे की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद इन यात्रियों को मैसूर-रानी कमलापति-सहरसा एक्सप्रेस के दूसरे कोच में भेजा गया है। वहीं कोच को पटरी पर लाने के लिए रेस्क्यू जारी है।

यह भी पढ़ें:-Adani Group की सभी कंपनियों के शेयर में गिरावट, Adani Energy का शेयर 17 प्रतिशत लुढ़का

संबंधित समाचार