Moradabad News : मुरादाबाद में तैनात सिपाही दंपति की मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में मौत, डंपर ने मारी टक्कर
हाईटेंशन लाइन का तार डंपर पर गिरने से लगी आग, सिपाही की कुचलकर व उसकी पत्नी की जलकर जान गई
मुरादाबाद। महानगर के कटघर व नागफनी थाने में तैनात सिपाही दंपति की जनपद मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सिपाही पति-पत्नी बाइक से मुरादाबाद ड्यूटी पर लौट रहे थे, लेकिन, रास्ते में उन्हें तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। पति को डंपर ने कुचल दिया और उसकी पत्नी केबिन में फंस गई। डंपर उसे करीब 20 मीटर दूर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मुरादाबाद पुलिस में शोक व्याप्त हो गया।
जनपद सहारनपुर के सरसावा के रहने वाले सिपाही सुधीर और उसकी पत्नी सोनिया मुरादाबाद में तैनात थे। सुधीर की ड्यूटी कटघर और सोनिया की ड्यूटी नागफनी थाने में थी। मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुधीर और सोनिया बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे। रास्ते में दोनों थोड़ी देर के लिए जौली रोड पर बाइक रोककर खड़े हो गए थे। इसी बीच पीछे से आ रहे गिट्टी से लदे डंपर ने पति-पत्नी और बाइक को टक्कर मार दी।
डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे हाईटेंशन लाइन का तार डंपर पर गिर गया और केबिन में आग लग गई। डंपर की केबिन में फंसी सोनिया जिंदा जल गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। डंपर की केबिन में फंसी सोनिया जिंदा जल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और फायर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। जिसके बाद महिला सिपाही के शव को झुलसी हालत में क्रेन की मदद से निकाला गया। बाद में दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे अलर्ट, जीआरपी ने खंगाली ट्रेनें...संदिग्ध लोगों से की पूछताछ
